हाजीपुर में आज लगेगा सोलर मेला, जानिए कैसे मिलेगा सूर्य घर योजना का लाभ और कैसे करें आवेदन
वैशाली डीएम
Hajipur Solar Mela 2026 : वैशाली जिले के लोगों को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाने के लिए महुआ में आज सोलर मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में सोलर रूफटॉप लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन, बैंक ऋण, सब्सिडी और अधिकृत वेंडरों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी.
Hajipur Solar Mela 2026 : वैशाली जिले के अधिक से अधिक लोगों तक प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ पहुंचाने के लिए शुक्रवार को महुआ में सोलर मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा. मेले में सोलर रूफटॉप लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन, बैंक ऋण, सब्सिडी, अधिकृत वेंडरों और योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी.
सुबह 10 बजे से होगा आयोजन
हाजीपुर के महुआ स्थित गोला रोड विद्युत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सोलर मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा. मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा. यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाने के इच्छुक उपभोक्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे.
हाजीपुर की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
एक ही जगह मिलेगी सभी जरूरी जानकारी
मेले में लोगों को अधिकृत सोलर वेंडरों की जानकारी, उपयुक्त वेंडर के चयन में मार्गदर्शन, बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
बैंक ऋण से जुड़ी समस्याओं का भी होगा समाधान
विद्युत विभाग के अनुसार जिन आवेदकों के बैंक ऋण आवेदन पहले अस्वीकृत हो चुके हैं, उनके मामलों की दोबारा समीक्षा और आवश्यक समन्वय की सुविधा भी मेले में उपलब्ध रहेगी. इससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में आसानी होगी.
विभाग, बैंक और वेंडर रहेंगे मौजूद
सोलर मेले में विद्युत विभाग के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और अधिकृत सोलर वेंडर एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे. इससे उपभोक्ताओं को आवेदन से लेकर तकनीकी और वित्तीय परामर्श तक की सभी सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी.
डीएम ने लोगों से की भागीदारी की अपील
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले के सभी पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से सोलर मेला-2026 में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना बिजली बिल कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सोलर रूफटॉप के लिए आवेदन करने का आग्रह किया.
Also Read : हाजीपुर: चुनावी ड्यूटी के वाहनों का भुगतान नहीं मिलने पर वाहन मालिकों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











