hajipur news. अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

Edited by GANGESH GUNJAN
Updated:
विज्ञापन

देसरी प्रखंड के उफरौल चकारम में स्थित अहिरावण हनुमान मंदिर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

देसरी. देसरी प्रखंड के उफरौल चकारम में स्थित अहिरावण हनुमान मंदिर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु कलश माथे पर लेकर किचनी, देसरी बाजार, जफराबाद होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचे. घोड़ा-बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा भव्य रूप से निकाली गयी. जगह-जगह खड़े होकर लोग कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे थे. यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि 11 अप्रैल को अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ होगा और 12 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी. यहां सैकड़ों वर्षों से महावीर जयंती के मौके पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है. यज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANGESH GUNJAN

लेखक के बारे में

By GANGESH GUNJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन