Hajipur News : फर्जी ग्राहक बनकर ग्राहकों का पैसा उड़ाने वाला कैमूर का ठग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : फर्जी ग्राहक बनकर ग्राहकों का पैसा उड़ाने वाला कैमूर का ठग गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शहर के सिनेमा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा परिसर से एक फर्जी ग्राहक को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार ठग के पास से कई बैंक एवं पोस्ट ऑफिस की फर्जी पासबुक बरामद की है.

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाने की पुलिस ने शहर के सिनेमा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा परिसर से एक फर्जी ग्राहक को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार ठग के पास से कई बैंक एवं पोस्ट ऑफिस की फर्जी पासबुक बरामद की है. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार बदमाश के अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिनेमा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में एक फर्जी ग्राहक लोगों से पैसे की ठगी कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक संदिग्ध ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ठग की पहचान कैमूर जिले के शाम थाना क्षेत्र के बघछड़ा गांव निवासी राणा प्रताप के पुत्र अनीष पटेल के रूप में हुई है. पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. बताया गया कि बैंक में ग्राहकों की अधिक भीड़ के का

बैंक में भीड़ का फायदा उठा लोगों को बनाता था शिकार

भीड़ का फायदा उठाकर ठग बैंक कर्मी द्वारा नाम पुकारने पर फर्जी ग्राहक बनकर काउंटर पर जा कर बैंककर्मी से पैसा ले लेता था. बाद में पैसे के असली धारक ठगी के शिकार हो जाते थे. बताया गया कि एक-दो ग्राहक के साथ इस तरह की घटना होने के बाद एक ग्राहक ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी ग्राहक बनकर लोगों का पैसा उड़ाने वाले ठग को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ठग के पास से पुलिस ने 50 से अधिक फर्जी पासबुक बरामद किये हैं.रण पैसा जमा या निकासी करने वाले ग्राहकों द्वारा भरकर काउंटर पर जमा करा दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन