ePaper

hajipur news. चेहराकला में बीस सूत्री कार्यालय का जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Updated at : 24 Jul 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. चेहराकला में बीस सूत्री कार्यालय का जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विश्वास है कि यह कार्यालय विकास योजनाओं के प्रखंड स्तर पर प्रभावी, समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभायेगा

विज्ञापन

चेहराकला. प्रखंड मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित जनप्रतिनिधि भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री के अध्यक्ष कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यालय का फीता काटकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह कार्यालय विकास योजनाओं के प्रखंड स्तर पर प्रभावी, समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभायेगा. प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का मुख्य उद्देश्य योजनाओं को मानक अनुरूप धरातल पर उतारने एवं उन योजनाओं के बारे में जनहित जानकारी देते हुए जन समस्याओं का सही तरीके से निदान कराने का सफल जरिया है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री समिति अध्यक्ष उमेश भगत एवं संचालन भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष रविन्द्र कुशवाहा ने किया. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, प्रेम कुमार कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजब लाल साह, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, हम जिलाध्यक्ष अरविन्द पासवान, जागेश्वर राय, डा आसमा परवीन, सुभाष कुमार सोनी, हिमाचल कुमार, मदन पासवान, देवेंद्र पासवान, जयंत कुमार, बसंत सहनी, मृत्युंजय पाठक, दुर्गा प्रसाद मेहता, शोभा देवी, अखिलेश कुशवाहा, अनिल सिंह नथुनी ठाकुर, मनहरु इस्लाम, के अलावा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार समेत एनडीए समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन