सराय में महिला की मौत, पति ने लगाया अपने मां-बाप व भाइयों पर हत्या का आरोप

Updated at : 29 Mar 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
सराय में महिला की मौत, पति ने लगाया अपने मां-बाप व भाइयों पर हत्या का आरोप

सराय थाना क्षेत्र के खास पटेढ़ा गांव की घटना

विज्ञापन

सराय. सराय थाना क्षेत्र के खास पटेढ़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका मीना देवी खास पटेढ़ा गांव निवासी तेजनारायण भगत की पत्नी बतायी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पति ने अपने परिवार वालों पर मीना की हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पति तेजनारायण भगत का आरोप है कि वह तीन भाई हैं. सभी की शादी हो गयी और एक ही घर में रहते हैं. माता-पिता उसके दोनों भाइयों के साथ रहते हैं. चार दिन पूर्व माता-पिता व दोनों भाइयों से जमीन विवाद हुआ था. शुक्रवार की सुबह उसका 16 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार, 11 वर्षीय कृष्ण कुमार तथा पुत्री सुहानी कुमारी गांव स्थित स्कूल पढ़ने चले गये थे. कुछ देर बाद वह भी काम से बाहर चला गया. शुक्रवार की दोपहर साहिल स्कूल से घर पहुंचा, तो मीना मृत पड़ी थी. वहीं साहिल के दादा-दादी, चाचा-चाची सहित अन्य लोग ने दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे. साहिल ने इसकी सूचना अपने पिता को दी. इसके बाद तेजनारायण ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसआइ संजय कुमार रंजन व एसआइ गुड़िया कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गयी. बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचते ही तेजनारायण के माता-पिता व दोनों भाई अपने परिजनों के साथ भाग निकले. घटना की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गये. घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन