अब समाहरणालय में भटकना नहीं पड़ेगा: हेल्प डेस्क बताएगा किस अधिकारी का ऑफिस कहां?

Author Kaif ahmed|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
अब समाहरणालय में भटकना नहीं पड़ेगा: हेल्प डेस्क बताएगा किस अधिकारी का ऑफिस कहां?

वैशाली समाहरणालय में 'मे आई हेल्प यू' डेस्क और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत, अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली समाहरणालय आने वाले लोगों को अब किसी कार्यालय या पदाधिकारी का कमरा ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना या लोगों से पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी. समाहरणालय परिसर में शुरू हुए 'मे आई हेल्प यू' सहायता केंद्र पर ही यह जानकारी मिल जाएगी कि किस विभाग का कार्यालय कहां है, संबंधित पदाधिकारी किस कक्ष में बैठते हैं, पेयजल और शौचालय की सुविधा कहां उपलब्ध है तथा जनता दरबार में आने वालों के बैठने और पंजीकरण की व्यवस्था कहां की गई है. इससे आम लोगों का समय बचेगा और उन्हें एक ही स्थान पर सही जानकारी आसानी से मिल जाएगी. इसी के साथ समाहरणालय परिसर में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी शुभारंभ किया गया है. अब आम नागरिकों के अलावा समाहरणालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच करा सकेंगे. मामूली स्वास्थ्य समस्या, बीपी या ब्लड शुगर की जांच, ईसीजी, प्राथमिक चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवा के लिए अस्पताल का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. यहां टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है. पहले ही दिन आरोग्य मंदिर में ओपीडी के माध्यम से 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 5 मरीजों की ईसीजी जांच की गई.


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन