हाजीपुर में हर घर तिरंगा अभियान का समापन, छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान और लगाए पौधे

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य, अतिथि एवं छात्राए | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में भारत सरकार के प्रेरणास्रोत अभियान हर घर तिरंगा के अंतिम दिवस पर सोमवार को राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्या डॉ. केकी कृष्ण के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.

छात्राओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

स्वच्छता अभियान के बाद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. गायत्री परिवार की सदस्य शीला चौधरी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया. छात्राओं ने पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए आसपास हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया.

पेड़ लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल भी जरूरी

शीला चौधरी ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के अमूल्य उपहार हैं. पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव जीवन और धरती के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है. प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए.

प्रभारी प्राचार्या डॉ. के. कृष्णा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का भाव मजबूत करता है. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना भी विकसित होती है.

कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में नन टीचिंग स्टाफ मोहम्मद मोती, रमेश राय, जितेंद्र कुमार और रमेश कुमार समेत शिक्षक राजेश कुमार शुभांगी, सरोज कुमार, गोपाल कृष्ण, सविता कुमारी, रुचि रमन, कनक लता, पुष्पांजलि, विभा कुमारी आदि का सहयोग रहा. छात्राओं अनामिका, प्रिया, साक्षी, काजल, नेहा, रिया, पल्लवी और सोनाली ने भी सक्रिय भागीदारी की.


विज्ञापन
अभिषेक शाश्वत

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन