ठेकेदार हत्याकांड के विरोध में हाजीपुर में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

केंडल मार्च के दौरान आक्रोशित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, अपराधियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की।

विज्ञापन

Candle March : हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के दिग्घी में मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में सोमवार की शाम स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखा. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने दिग्घी से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला और मृतक को न्याय दिलाने की मांग की.

विज्ञापन

हाथों में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतरे लोग

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर घटना के खिलाफ अपना विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी दिखी. लोगों ने हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की.

मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी थी गोली

मालूम हो कि पिछले गुरुवार की सुबह ठेकेदार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान घात लगाए चार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद से दिग्घी इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन