हाजीपुर: तीन दशक पुरानी कातिब संघ की कमेटी भंग, सुशील कुमार वर्मा बने नए अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

महुआ में एक दूसरों को बधाई देते नए कमिटी के लोग | Prabhat Khabar Network

महुआ निबंधन कार्यालय में कातिब संघ की नई कमेटी का गठन हुआ। सुशील कुमार वर्मा अध्यक्ष और अंजन कुमार श्रीवास्तव सचिव चुने गए। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

Hajipur News : निबंधन कार्यालय परिसर में सोमवार को कातिब संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शंकर प्रसाद ने की, जबकि संचालन जय नारायण राय ने किया. बैठक में कातिबों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

तीन दशक पुरानी कमेटी को किया गया भंग

बैठक के दौरान करीब तीन दशक पुरानी दस्तावेज नवीस संघ की कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से सुशील कुमार वर्मा को अध्यक्ष, अंजन कुमार श्रीवास्तव को सचिव, दिनेशचंद्र किशोर को उपाध्यक्ष, नरेंद्र राम को कोषाध्यक्ष और शंकर प्रसाद वर्मा को संयोजक बनाया गया.

नई कमेटी में 11 सदस्य शामिल

नई कमेटी में जय नारायण प्रसाद सिंह, रणविजय सिंह, मो. फिरोज आलम, सुबोध कुमार सिन्हा, जवाहिर राय, मोतीलाल चौधरी, राजीव रंजन वर्मा, परमानंद सिंह, लाल बाबू राय, नंदकिशोर प्रसाद सिंह और गणेश राय को सदस्य बनाया गया.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

नई कमेटी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को फूल भेंट कर बधाई दी. मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया. इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों ने कातिबों की समस्याओं के समाधान के लिए मिल-जुलकर काम करने का संकल्प लिया.बैठक में प्रेम आधार राय, अरुण कुमार, प्रेम किशोर, अवधेश कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कातिब मौजूद रहे.


विज्ञापन
दिलीप कुमार

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन