महनार रोड स्टेशन पर महिला यात्री से चैन छिनतई, कांवड़ियों ने संदिग्ध को पकड़कर पीटा

Updated:
विज्ञापन

स्टेशन के बाहर संदिग्ध युवक की पिटाई करते यात्री एवं कांवड़िये | Prabhat Khabar Network

महनार रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में एक महिला यात्री से चैन स्नैचिंग की घटना ने यात्रियों को सकते में डाल दिया. मौके पर मौजूद कांवड़ियों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

महनार रोड रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह पटना से आने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री से कथित तौर पर चैन छिनतई की घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई . घटना के बाद ट्रेन में मौजूद कांवड़ियों ने एक संदिग्ध युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

युवक को पकड़ने और मारपीट की घटना के बाद स्टेशन के बाहर स्थित वाहन स्टैंड में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया . बताया जाता है कि जिस महिला यात्री से चैन छीने जाने की बात सामने आई, उसके परिजन उक्त युवक को अपने साथ लेकर शाहपुर की ओर चले गए.

महनार रोड रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध युवक की पिटाई करते यात्री एवं कांवड़िये। | Prabhat Khabar Network
स्टेशन के बाहर संदिग्ध युवक की पिटाई करते यात्री एवं कांवड़िये | Prabhat Khabar Network

घटना की सूचना मिलने के बाद महनार पुलिस और रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है . फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चैन छिनतई की कथित पीड़ित महिला कौन थी और यात्रियों द्वारा पकड़ा गया युवक कहां का रहने वाला है . युवक को परिजन अपने साथ कहां ले गए, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.

वहीं, घटना के दौरान महनार रोड रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है . पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है . पुलिस जांच के बाद ही चैन छिनतई की घटना और पकड़े गए युवक की वास्तविक भूमिका स्पष्ट हो सकेगी .


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन