महनार की तान्या सिंह को निबंध लिखने में मिला प्रथम स्थान, अधिकारियों ने किया सम्मानित
प्रथम तान्या सिंह को सम्मानित करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
महनार की तानिया सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि पर नगर परिषद के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
महनार नगर परिषद की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता में महनार की कक्षा दसवीं की छात्रा तान्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार एवं नगर प्रबंधक रितेश कुमार गुप्ता ने छात्रा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया.
अधिकारियों ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. तान्या की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. विद्यालय की सचिव रीता देवी एवं प्राचार्य सौरभ कुमार आर्या ने छात्रा को बधाई दी. शिक्षक नर्मदेश्वर मिश्रा, विजय वर्मा, मो. शाकिर, अजय कुमार राय, शशि किशोर सिन्हा, आतिश कुमार, रणधीर कुमार, पवन किशोर सिन्हा, कौशल किशोर सिन्हा, रोहित कुमार, पप्पू कुमार एवं कुंदन कुमार ने भी छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









