हाजीपुर: गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से दियारा में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का रौद्र रूप | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों में बाढ़ का डर है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Hajipur Flood Alert : गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जलस्तर बढ़ने से हाजीपुर के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है.

विज्ञापन

दियारा के निचले इलाकों में फैल रहा गंगा का पानी

गंगा का जलस्तर बढ़ने से हाजीपुर के तेरसिया दियारा क्षेत्र के साथ बिदुपुर, महनार और देसरी प्रखंडों के निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है. कई जगहों पर बाढ़ का पानी पहुंचने से पशुपालकों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. नदी किनारे बसे लोग लगातार जलस्तर पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं.

दियारा क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल मदद पहुंचाई जा सके.

गंडक में 1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, लालगंज की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को गंडक नदी में वाल्मीकिनगर बराज से 1 लाख 26 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. हालांकि, फिलहाल गंडक नदी का जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है.

तटबंधों की लगातार हो रही निगरानी

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है. विभागीय टीमें लगातार तटबंधों और दियारा क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं. तटबंधों की सुरक्षा पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.

बीते दिनों आपदा विभाग के अधिकारियों ने सहदेई, महनार, देसरी और बिदुपुर के निचले इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था. अधिकारियों को बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन