हाजीपुर में ताजिया जुलूस में नियमों की अनदेखी, 51 अखाड़ों और डीजे संचालकों पर एफआईआर

Hajipur Tazia Procession: हाजीपुर के जढुआ कर्बला मेले में ताजिया जुलूस के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में 51 अखाड़ों और डीजे संचालकों पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.
Hajipur Tazia Procession:(अभिषेक कुमार) हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढुआ कर्बला मेले में ताजिया जुलूस के दौरान अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में 51 अखाड़ों के संचालकों एवं डीजे संचालकों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कार्रवाई जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त जढुआ ओपी प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के आवेदन पर की गई है.
इन आरोपों में दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का अत्यधिक तेज आवाज में उपयोग करने, आपत्तिजनक गाने बजाने, कई सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध कर उपद्रव करने तथा आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.
अखाड़ा संचालकों और डीजे संचालकों को बनाया गया आरोपित
प्राथमिकी में नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के अनुज्ञप्तिधारकों के साथ-साथ कई डीजे एवं साउंड संचालकों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, सभी पर ताजिया जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने का आरोप है.
जांच में जुटी पुलिस
नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: रोहतास के डेहरी नहर में मिला 11 साल के बच्चे का शव, सोमवार से था लापता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










