Hajipur News: इस जिद ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता संसार

Published by : Vivek Pandey Updated At : 21 May 2026 11:26 AM

विज्ञापन

Hajipur News: लालगंज थाना क्षेत्र के सलाहपुर मोहल्ला में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता ने कमरे के अंदर पंखे से फंदे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Hajipur News:(सुशील कुमार) वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सलाहपुर मोहल्ला में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता ने कमरे के अंदर पंखे से फंदे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की भनक लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर स्थानीय लालगंज थाना की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

मृतका की पहचान मधुबनी जिले के राजनगर चिरचिरि गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद मंडल की 26 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है.

पांच-छह महीने से किराये के मकान में रह रहा था दंपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पा कुमारी की शादी वर्ष 2018 में मधुबनी जिले के ही कमलवाड़ी गांव निवासी दिलीप मंडल के पुत्र विकास मंडल के साथ हुई थी। विकास मंडल वर्तमान में फोरलेन निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करते हैं. काम के सिलसिले में यह दंपत्ति पिछले पांच-छह महीने से लालगंज के सलाहपुर मोहल्ला स्थित श्याम नंदन राय के मकान में किराये पर रह रहा था। बताया जाता है कि शादी के आठ साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई थी, जिसके लिए दोनों का डॉक्टर से इलाज भी चल रहा था.

वट सावित्री व्रत की खरीदारी को लेकर हुआ था विवाद

घटना के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि वट सावित्री व्रत (पूजा) की तैयारी और खरीदारी को लेकर पत्नी पुष्पा कुमारी ने पति से कुछ पैसों की मांग की थी. पति विकास मंडल ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उतनी राशि तत्काल दे पाने में असमर्थता जताई थी। इसी बात से नाराज होकर पुष्पा कुमारी तनाव में चल रही थी.

खाना बनाने के बाद बंद किया कमरा, मकान मालकिन को हुआ शक

बुधवार, 20 मई की शाम पुष्पा ने रोजाना की तरह खाना बनाया और फिर अपने कमरे के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो मकान मालकिन विद्या देवी को अनहोनी की आशंका हुई और उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत पड़ोस के एक मिस्त्री को बुलाया और किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया.

दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए. कमरे के भीतर पुष्पा कुमारी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था.

पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू

कमरे में शव लटके होने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मृतका के पति विकास और लालगंज थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर लालगंज थाना के सब-इंस्पेक्टर (SI) कमलेश कुमार पांडेय एवं एसआई जनार्दन प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करते हुए मामले की पड़ताल की.

Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन