HAJIPUR NEWS : जंदाहा में मिठाई दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Sep 2024 10:23 PM
HAJIPUR NEWS : जंदाहा थाने के बहसी ओपी क्षेत्र की बहसी सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार बहसी गांव में एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतक 55 वर्षीय ललन सिंह बहसी गांव का रहने वाला था.
अरनिया (जंदाहा). जंदाहा थाने के बहसी ओपी क्षेत्र की बहसी सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार बहसी गांव में एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतक 55 वर्षीय ललन सिंह बहसी गांव का रहने वाला था. इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही बहसी ओपी व जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. इसकी सूचना पर महुआ एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बहसी गांव निवासी स्व हरदेव सिंह के पुत्र ललन सिंह बहसी चौक पर हैप्पी स्वीट हाउस नामक दुकान चलाते थे. मंगलवार की दोपहर ललन सिंह की गांव के ही सत्येंद्र सिंह एवं उसके पुत्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद सत्येंद्र सिंह एवं उसके पुत्रों ने ललन सिंह पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें महुआ के नर्सिंग होम ले गये, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना जंदाहा थाने की पुलिस को दी गयी. इसकी सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन, जंदाहा थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, एसआइ अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार, बहसी ओपी अध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मृतक की पत्नी संजू देवी, पुत्र हैप्पी एवं प्रिंस तथा एक विवाहित पुत्री खुशबू कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










