Hajipur News: चंवर में फेंकी मिली सरकारी दवाइयां, ग्रामीणों में आक्रोश

Hajipur News महुआ के पानापुर गांव में भारी मात्रा में दवा मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
Hajipur News: (दिलीप कुमार) वैशाली जिले महुआ थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के चंवर में भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां फेंकी हुई मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. दवाइयों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
गड्ढे में मिली विभिन्न बीमारियों की दवाइयां
जानकारी के अनुसार कन्हौली धनराज पंचायत के पानापुर गांव स्थित चंवर में ईंट-चिमनी संचालक द्वारा खोदे गए गड्ढे में विभिन्न बीमारियों की दवाइयां फेंकी हुई मिलीं. किसी ग्रामीण की नजर पड़ने पर जब पास जाकर देखा गया तो दवाओं पर “नॉट फॉर सेल” लिखा हुआ था, जिससे स्पष्ट हुआ कि ये सरकारी दवाइयां हैं.
दवाइयों के साथ ग्लव्स और चिकित्सकीय कपड़े भी मिले
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने देखा कि दवाइयों के साथ हाथ में पहनने वाले ग्लव्स, इलाज के दौरान उपयोग होने वाले चिकित्सकीय कपड़े तथा अन्य स्वास्थ्य सामग्री भी फेंकी गई थी. कुछ दवाइयों की एक्सपायरी बची हुई थी, जबकि कुछ की अवधि समाप्त हो चुकी थी.
ग्रामीणों ने उठाए सवाल
स्थानीय ग्रामीण रवींद्र प्रसाद, अवधेश कुमार, रंजीत राय, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि एक ओर सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी के कारण मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां फेंकी जा रही हैं.
जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










