Hajipur News: शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित

Hajipur News: भारतीय स्टेट बैंक देसरी शाखा में भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान
Hajipur News:(मनोहर कुमार) हाजीपुर के देसरी बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक देसरी शाखा के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार सिन्हा के पदोन्नति होकर स्केल चार में गुवाहाटी स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
बैंक कर्मियों ने की कार्यशैली की सराहना
विदाई समारोह में उपस्थित बैंक कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कर्मियों को बेहतर तरीके से कार्य करने में काफी मदद मिली. उनके मधुर व्यवहार और कार्यशैली से ग्राहक एवं बैंक कर्मी दोनों काफी संतुष्ट थे.
माला पहनाकर और उपहार देकर दी विदाई
समारोह में बैंक कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने शाखा प्रबंधक को माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी. इस दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
मौके पर एफओ रोली चौधरी, लेखापाल बाबूलाल प्रसाद, विपिन कुमार, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, बिंदेश्वर पासवान, एसके सुमन, राजन कुमार, व्यवसायी मच्छू राय, संवेदक अरविंद कुमार, अशोक सिंह तथा राजद नेता सत्येंद्र प्रसाद राय समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










