महनार में शांतिपूर्ण चुनाव, स्थायी समिति के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

शपथ लेते तीनों सदस्यों की तस्वीर
Hajipur News : महनार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ समिति चुनाव, सुरक्षा रही चाक-चौबंद
Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार नगर परिषद महनार की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया. समिति के तीनों सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया. चुनाव प्रक्रिया महनार अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया था. सशक्त स्थायी समिति के तीनों पदों के लिए केवल एक-एक उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम आपदा रामदुलार राम ने सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया.
तीनों सदस्यों को दिलाई गई शपथ
निर्वाचन परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 21 के पार्षद बिरजू सिंह को प्रथम सदस्य, वार्ड संख्या 15 के पार्षद अशोक कुमार को द्वितीय सदस्य तथा वार्ड संख्या 11 के पार्षद किशन कुमार शर्मा को तृतीय सदस्य के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया. चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तीनों निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई.
27 में 16 पार्षद रहे उपस्थित
निर्वाचन कार्य में प्रथम सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह महनार बीडीओ मुकेश कुमार, द्वितीय सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहदेई बुजुर्ग बीडीओ प्रवीण कुमार तथा तृतीय सहायक निर्वाची पदाधिकारी देसरी बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसुन्न की महत्वपूर्ण भूमिका रही. महनार बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद के कुल 27 वार्ड पार्षदों में से 16 वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.
संपन्न हुआ महनार नगर परिषद का चुनाव
चुनाव को लेकर अनुमंडल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही. महनार सीओ प्रदीप कुमार एवं थानाध्यक्ष वेदानन्द सिंह सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में तैनात रहे. इस अवसर पर नगर परिषद महनार के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे.
Also Read : सीडीपीओ कार्यालय में लटका रहता है ताला, योजनाओं के संचालन पर उठ रहे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










