जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई, ईद-उल-अजहा की नमाज

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

Hajipur News: मांगी गई अमन-चैन और खुशहाली की दुआ, जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

विज्ञापन

Hajipur News: (कैफ अहमद) ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व जिलेभर में शनिवार को पूरे एहतेराम और अकीदत के साथ मनाया गया. जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और अमन-चैन, भाईचारे तथा देश की खुशहाली की दुआ मांगी.

ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

हाजीपुर के कचहरी स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम, पुरानी ईदगाह, मस्जिद चौक, पोखरा मस्जिद, बागमली, मीनापुर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, प्रशासन रहा मुस्तैद

ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए. कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो.

सौहार्द और भाईचारे का दिखा माहौल

मौके पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला. लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर मुबारकबाद दी और कुर्बानी की परंपरा को निभाया.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन