हाजीपुर में 14 फरार वारंटियों के घर चिपका इश्तिहार, पुलिस की चेतावनी- जल्द करें सरेंडर, नहीं तो होगी कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में 14 फरार वारंटियों के घर चिपका इश्तिहार, पुलिस की चेतावनी- जल्द करें सरेंडर, नहीं तो होगी कुर्की-जब्ती

Hajipur News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में 14 फरार वारंटियों के घरों पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया. तीन वारंटियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि शेष को जल्द सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी गई.

विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिले के बेलसर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 14 वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने सभी वारंटियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया और परिजनों को स्पष्ट चेतावनी दी कि उन्हें जल्द से जल्द न्यायालय में समर्पण कराएं. ऐसा नहीं करने पर अगली कानूनी कार्रवाई के तहत कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इश्तिहार के बाद तीन वारंटियों ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस की कार्रवाई का असर भी देखने को मिला. इश्तिहार चस्पा किए जाने के बाद तीन फरार वारंटियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से शेष फरार वारंटियों पर भी दबाव बनेगा और वे भी जल्द कानून के समक्ष पेश होंगे.

अलग-अलग मामलों में लंबे समय से थे फरार

जानकारी के अनुसार, सभी 14 वारंटी बेलसर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं. वे अलग-अलग आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे. न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वे पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे.

अब होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने फरार वारंटियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा कर उन्हें अंतिम अवसर दिया है. यदि इसके बाद भी वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

क्या बोले थानाध्यक्ष?

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार वारंटियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि शेष वारंटी जल्द न्यायालय में समर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती वारंट जारी कराने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

विज्ञापन
Vinay Patedhi

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन