अंडर पास निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया धरना प्रर्दशन

Author Rahul ray|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

-फोटो-20- धरना प्रर्दशन के दौरान स्थानीय लोग व अन्य | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड के चक सिकंदर स्टेशन पर अंडर पास निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया धरना प्रदर्शन। रेल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

बिदुपुर. सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड स्थित चक सिकंदर स्टेशन के समीप समपार 41 सी को पुनः खोलने या अंडर पास निर्माण की मांग को लेकर स्टेशन प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया गया. जिसका नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी अक्षय वट राय छात्रावास सेवा समिति एवं अंडर पास निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने किया. इस अवसर पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजय लाल राय ने संबोधित करते हुए कहा कि इस गुमटी को छह माह से विभाग के द्वारा बंद कर दिया गया है. जिसके कारण क्षेत्र के किसानों, आम नागरिकों, विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है. इस संबंध में विभाग को पूर्व में गुमटी खोलने या अंडर पास निर्माण कराने के लिए लिखित आवेदन क्षेत्र वासियों ने डीआरएम, जीएम एवं रेल मंत्रालय के साथ साथ स्थानीय सांसद को दिया.

परंतु आज तक कोई ठोस पहल विभाग के द्वारा नहीं किया गया. जिससे बाध्य होकर क्षेत्रवासियों को आंदोलन या धरना का सहारा लेना पर रहा है. यदि विभाग के द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में बैठक कर उग्र आंदोलन किया जाएगा. जिसकी सारी जिम्मेवारी विभाग को होगी. मौके पर अंडर पास निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, अर्जुन राय, शंभू कुमार अधिवक्ता, वीर बहादुर सिंह, रणजीत कुमार यादव, सिताब लाल सिंह, राम कैलाश राय, चंदेश्वर नारायण सिंह, नवल किशोर राय, रविन्द्र राय सहित अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में एक शिष्टमंडल जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजय लाल राय के नेतृत्व में रेल मंत्रालय, जीएम एवं डीआरएम के नाम एक ज्ञापन सौंपे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन