वैशाली: यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार का दबदबा, बालक और बालिका दोनों टीमें फाइनल में

Updated:
विज्ञापन
खिलाड़ियों से हाथ मिलाते मंत्री संजय सिंह | Prabhat Khabar Network

खिलाड़ियों से हाथ मिलाते मंत्री संजय सिंह

अक्षयवट राय स्टेडियम में खेली जा रही पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान स्मृति द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार की बालक और बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है. खेल प्रेमियों की निगाहें अब खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं.

विज्ञापन

Hajipur News: अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान स्मृति द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन बिहार की बालक और बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने किया.

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के निर्देशन में सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. आयोजन में सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वैशाली एवं आईसीटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का सहयोग भी प्राप्त है.

बालिका वर्ग में बिहार ने राजस्थान को हराया

बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार ने राजस्थान को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीपक कुमारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

बालक वर्ग में मध्य प्रदेश को दी मात

बालक वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार ने मध्य प्रदेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. बिहार की टीम ने पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.

उद्घाटन मुकाबलों में भी बिहार का शानदार प्रदर्शन

महिला वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में बिहार ने मध्य प्रदेश को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की. वहीं पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में बिहार ने उत्तराखंड को 8 विकेट से पराजित किया. महिला वर्ग में प्रीति कुमारी को वुमेन ऑफ द मैच तथा पुरुष वर्ग में हैप्पी यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

खिलाड़ियों को सरकार दे रही प्रोत्साहन : संजय सिंह

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि यह आयोजन दिवंगत रामविलास पासवान की स्मृति में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने हाजीपुर और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और आज भी लोगों के दिलों में उनका विशेष स्थान है. मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. राज्य सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ जैसी योजनाएं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं.

फाइनल मुकाबले पर टिकी निगाहें

बिहार की दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने के बाद खेल प्रेमियों की निगाहें अब खिताबी मुकाबलों पर टिक गई हैं. स्थानीय दर्शकों में भी अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन