hajipur news. चित्रकला प्रतियोगिता में गीतांजलि, निबंध में सोनालिका व स्लोगन राइटिंग में करिश्मा अव्वल

Edited by GANGESH GUNJAN
Updated:
विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता व संकल्प सभा

विज्ञापन

लालगंज. लालगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐतवारपुर सिसौला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से संपन्न हुआ. इस दौरान छात्रों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव किशोर ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया. ऐतवारपुर सिसौला पंचायत के मुखिया दिनेश महतो ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. चित्रकला प्रतियोगिता में गीतांजलि कुमारी को प्रथम, राजनंदनी को द्वितीय और मुस्कान कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. निबंध लेखन में सोनालिका कुमारी प्रथम, चांदनी द्वितीय और पुष्पांजलि कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. स्लोगन प्रतियोगिता में करिश्मा ज्योति कुमारी को प्रथम, तन्नू कुमारी को द्वितीय और खुश्बू कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. संस्थान की ओर से बताया गया कि वैश्विक स्तर पर बाल विवाह एक गंभीर समस्या है. इसे समाप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा, ताकि हर बच्चा अपनी पढ़ाई पूरी कर सके. भारत में अब भी बाल विवाह की घटनाएं होती हैं, जिसके खिलाफ संस्था पूरी तत्परता से कार्य कर रही है. बच्चों से संबंधित सहायता के लिए चाइल्डलाइन जैसे प्लेटफॉर्म सक्रिय हैं. कार्यक्रम में शिक्षक नीतू कुमारी, रानी कुमारी, उमेश कुमार सहनी, चंदना कुमारी, दिनेश कुमार पासवान, साजू कुमार, मोहम्मद शमीम, मुकेश कुमार, जुली कुमारी, कांति कुमारी, शिल्पी कुमारी और संतोष कुमार सिंह समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANGESH GUNJAN

लेखक के बारे में

By GANGESH GUNJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन