घर से नकद समेत 12 लाख के आभूषण की चोरी

बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार की एक घर से चोरों ने नकद समेत करीब 12 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. चोरों ने रात्रि करीब एक से दो बजे के बीच घर के सभी सदस्यों को बेहोश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सोमवार की सुबह जब घर के सदस्यों की नींद खुली, तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला.
बिदुपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार की एक घर से चोरों ने नकद समेत करीब 12 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. चोरों ने रात्रि करीब एक से दो बजे के बीच घर के सभी सदस्यों को बेहोश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सोमवार की सुबह जब घर के सदस्यों की नींद खुली, तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला. घर के सदस्यों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये. चोरी की घटना की सूचना बिदुपुर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल पर काफी देर तक जांच की. इस संबंध में गृहस्वामी अरुण कुमार ने बताया कि रविवार की अर्धरात्रि के बाद करीब एक से दो बजे के बीच घर में घुसे सदस्यों ने घर के सदस्यों को बेहोश कर करीब 1,63,000 रुपये नकद एवं 9,50,000 रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. पुलिस को दिये गये आवेदन में गृहस्वामी ने आरोप लगाया है कि उनके कमरे से 60,000 रुपये, उनकी पत्नी की अलमारी से 5 लाख रुपये के आभूषण और लगभग 90,000 रुपये, छोटे भाई पवन के गोदरेज से 4 लाख रुपये के आभूषण और 8,000 रुपये नकद तथा अलमारी से 50,000 रुपये के आभूषण की चोरी चोरों ने कर ली. चोरों ने तीन मोबाइल फोन की भी चोरी कर ली. सोमवार की सुबह घर के सदस्यों की नींद खुली तो कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई. चोरी की घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




