रुस्तमपुर में अगलगी में जले चार घर, एक पिकअप वैन व ट्रैक्टर भी जली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 10:24 PM
रुस्तमपुर थाना क्षेत्र की रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में हुई अगलगी की घटना चार घर जल गये. वहीं तीन भैंस भी झुलस गयी. अगलगी की इस घटना में एक पिकअप वैन और एक ट्रैक्टर भी जल गयी. अगलगी की घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
राघोपुर. रुस्तमपुर थाना क्षेत्र की रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में हुई अगलगी की घटना चार घर जल गये. वहीं तीन भैंस भी झुलस गयी. अगलगी की इस घटना में एक पिकअप वैन और एक ट्रैक्टर भी जल गयी. अगलगी की घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जबतक आग पर काबू पाया गया, तबतक राजबल्ली राय, अनिल राय, सुनील राय, सोनू कुमार समेत चार लोगों के घर व घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया. जानकारी के अनुसार राजबल्ली राय के घर में अचानक आग लग गयी. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें काफी तेज हो गयी और तेजी से फैलने लगी. देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास के तीन घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की तेज लपटें व अगलगी का शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर जुटे लोग चापाकल, पंपसेट आदि की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. आग की लपटों को विकराल रूप लेते देख इसकी सूचना रुस्तमपुर थाना की पुलिस को दी गयी. वहां से पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक सबकुछ जल कर नष्ट हो चुका था. अगलगी की इस घटना में घर समेत घर में रखा चौकी, बर्तन, बक्सा, गेहूं, चावल, नकद रुपये, जेवर, जरूरी के कागजात अन्य सामान जल गये. बताया गया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि किसी को भी घर से कोई भी सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका. घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय वार्ड सदस्य गुड्डू कुमार ने अग्निपीड़ितों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. साथ ही अंचलाधिकारी से अग्निपीड़ितों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










