एचडीएफसी बैंक के बिजली पैनल के पास बोर्ड में लगी आग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 10:46 PM

विज्ञापन

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ स्थित एचडीएफसी बैंक के बिजली पैनल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. बैंक से धुआं उठते देख आसपास में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

हाजीपुर

नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ स्थित एचडीएफसी बैंक के बिजली पैनल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. बैंक से धुआं उठते देख आसपास में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर तत्काल आग पर काबू पा लिया. हालांकि अगलगी की घटना में बैंक काे अधिक नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह में नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ चौक स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा खुलने के समय ही अचानक बैंक में लगे बिजली के पैनल में आग लग गयी. बैंक के अंदर से काला धुआं निकलते देख बैंक के नाइट गार्ड ने सबसे पहले शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने अग्निशमन वाहन एवं कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर आग पा काबू पा लिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये. बताया गया कि बैंक के बिजली पैनल के पास लगे एक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. आग लगने से ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन