hajipur news. महनार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. महनार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी

सुबह से ही नगर परिषद कर्मी, पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की टीम थाना मोड़ से आगे बढ़ी और पूरे मार्ग पर फैले अस्थायी कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की

विज्ञापन

महनार. महनार बाजार में अवैध अतिक्रमण और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए शुरू किया गया प्रशासनिक अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. सुबह से ही नगर परिषद कर्मी, पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की टीम थाना मोड़ से आगे बढ़ी और पूरे मार्ग पर फैले अस्थायी कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की. टीम ने रास्ते में मिले बढ़े हुए शेड, टीन-पट्टी, ठेला-खोमचा, दुकानों के आगे रखा अतिरिक्त सामान, बांस-बल्ली, बोर्ड, अवैध पार्किंग और टोटो-ऑटो की अनियंत्रित स्टैंडिंग को हटाया. कई स्थानों पर बार-बार चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर उन्हें तोड़कर साफ कराया गया. सड़क के दोनों ओर फैलाए गए सामान हटने के बाद रास्ता पहले की तुलना में काफी खुला और सुगम दिखाई दिया.

अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार, सीओ प्रदीप कुमार और थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह कर रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए सड़क को पूरी तरह मुक्त कराना आवश्यक है और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन