Hajipur News : डीएम ने किया शहर का निरीक्षण, जल की निकासी के प्रबंध में जुटा प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : डीएम ने किया शहर का निरीक्षण, जल की निकासी के प्रबंध में जुटा प्रशासन

खराब मौसम व लगातार हो रही तेज बारिश के बीच हाजीपुर शहर की सड़कों का डीएम ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

हाजीपुर. खराब मौसम व लगातार हो रही तेज बारिश के बीच हाजीपुर शहर की सड़कों का डीएम ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने वर्षा सिंह ने हाजीपुर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर सड़क के गढ्ढे, कटाव व उनमें जलजमाव पाये जाने के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को शीध्र ही सभी सड़कों को मरम्मत करने व जलजमाव को खाली करने का निर्देश दिया. डीएम ने शहर के एसडीओ रोड, महिला कॉलेज रोड, राजेंद्र चौक आदि का निरीक्षण किया. निर्देश के तत्काल बाद ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद व नगर परिषद सभापति द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर जलजमाव को खाली किये जाने के लिए कचहरी परिसर, समाहरणालय परिसर व हाजीपुर बाजार क्षेत्र में मोटर पंप एवं जल निकासी वाटर टैंकर लगाकर युद्ध स्तर पर पानी खाली कराया गया इसके साथ ही सड़क की मरम्मत आदि का भी कार्य प्रारंभ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन