ePaper

hajipur news. आज से चलेगी वैशाली-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

Updated at : 06 Oct 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. आज से चलेगी वैशाली-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रेन में यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वैशाली व दानापुर के मध्य मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है

विज्ञापन

वैशाली. फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रेन में यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वैशाली व दानापुर के मध्य मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है. स्पेशल मेमू ट्रेन नंबर 03306 व 03305 का परिचालन सात अक्टूबर से 31 दिसंबर तक किया जायेगा. इस ट्रेन के परिचालन से दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी. गाड़ी संख्या 03306 दानापुर-वैशाली मेमू पैसेंजर स्पेशल सात अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन दानापुर से 10.15 बजे खुलकर 10.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.46 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 11.00 बजे भरपुरा पहलेजा घाट, 11.12 बजे सोनपुर, 11.25 बजे हाजीपुर, 11.40 बजे घोसवर, 11.52 बजे हरौली फतेहपुर, 12.04 बजे घटारो हाल्ट एवं 12.12 बजे लालगंज रुकते हुए 13.00 बजे वैशाली पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं 03305 वैशाली-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सात अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन 13.15 बजे वैशाली से खुलकर 13.32 बजे लालगंज, 13.40 बजे घटारो हाल्ट, 13.52 बजे हरौली फतेहपुर, 14.04 बजे घोसवर, 14.15 बजे हाजीपुर, 14.30 बजे सोनपुर, 15.15 बजे भरपुरा पहलेजा घाट, 15.27 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 15.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 16.40 बजे दानापुर पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन