साइबर अपराध महिला सुरक्षा और मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Author Abhishek Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
साइबर अपराध महिला सुरक्षा और मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राज नारायण महाविद्यालय हाजीपुर में साइबर अपराध, मानव तस्करी और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानें मुख्य बातें।

विज्ञापन

Hajipur News : स्थानीय राज नारायण महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं वैशाली पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. साइबर अपराध, बाल श्रम, मानव तस्करी एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद मंडल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्तमान समय की सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने हेल्पलाइन नंबरों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी. साइबर डीएसपी चांदनी सुमन ने ऑनलाइन ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर जोर दिया. महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी ने महिलाओं एवं छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कैडेट्स द्वारा साइबर अपराध विषय पर एक भावपूर्ण एवं संदेशपरक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. मं च का संचालन आयुषी आर्थन एवं आस्तिक वर्मा ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि सफल संयोजन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमार देवेश के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के अंत में डॉ. आमिय आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर प्रो अनुराधा जायसवाल, प्रो खालिद हुसैन सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन