hajipur news. महाकुंभ को लेकर नहीं कम हो रही ट्रेन में यात्रियों की भीड़

Updated at : 23 Feb 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. महाकुंभ को लेकर नहीं कम हो रही ट्रेन में यात्रियों की भीड़

बनायी गयी क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट कमेटी; क्राउड कंट्रोल को लेकर आरपीएफ, जीआरपी द जिला पुलिस बल को किया गया तैनात

विज्ञापन

हाजीपुर. महाकुंभ स्नान को लेकर विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ जुट रही है. स्टेशन पर जुट रही यात्रियों की भीड़ एवं उसकी सुरक्षा को देखते हुए रेलवे तथा जिला प्रशासन के स्तर पर क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट समिति बनाया गया है. जिसमें आरपीएफ, जीआरपी के साथ जिला पुलिस बल के साथ रेलवे के अधिकारी को भी शामिल किया गया है. स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती की है. चार शिफ्ट में कुल 40 पुलिस कर्मी लगातार स्टेशन के सभी प्लेटफाॅर्म पर तैनात रहते हैं. इसके साथ ही आरपीएफ की ओर से भी अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसके साथ ही प्लेटफार्म पर अधिक भीड़ न जुटे इसके लिए सर्कुलेटिंग एरिया में वेटिंग पंडाल बनवाया गया है. प्लेटफाॅर्म पर अतिरिक्त टीटीइ को तैनात किया गया है. महाकुंभ को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है. महाकुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भी स्टेशनों पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रहा है. स्टेशन पर जुटने वाली भीड़ एवं सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ आइजी अमरेश कुमार के निर्देश पर प्रभारी इंस्पेक्टर साकेत कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को तैनात किया गया है. आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि महाकुंभ को लेकर खास कर बनारस, प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के साथ उस रूट से जाने वाली अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है.

सर्कुलेटिंग एरिया में बनाया गया वेटिंग पंडाल

बताया गया कि महाकुंभ को लेकर यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए स्टेशन परिसर में लगभग पांच सौ यात्रियों की क्षमता वाले वेटिंग पंडाल बनाया गया है. इसके साथ ही बिना टिकट के प्लेटफार्म पर लोगाें के प्रवेश को रोकने के लिए स्टेशन के प्रवेश द्वार, फूट ओवरब्रिज एवं अन्य स्थानों पर अतिरिक्त टीटीई को तैनात किया गया है. रेलवे स्टेशन पर हाेने वाली हर गतिविधि का रेलवे के वरीय अधिकारी तथा डीएम यशपाल मीना, एसपी हरकिशोर राय हर घंटे मॉनिटरिंग कर स्थिति के संबंध में जानकारी ले रहे है.

ट्रेन पर यात्रियों को चढ़ाने में आरपीएफ बरत रही मुस्तैदआरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि भीड़ के दौरान यात्रियों को ट्रेन पर सुरक्षित चढ़ाने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसके लिए सभी प्लेटफार्म पर आरपीएफ के साथ जीआरपी तथा जिला बल को तैनात किया गया है. यात्रियों के सामानों की सुरक्षा को लेकर लगातार गश्ती करने के साथ ही उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है. भीड़ के दौरान लोगाें के छूटने या अन्य किसी प्रकार की समस्या के लिए आरपीएफ पोस्ट के अलावे तीन अतिरिक्त हेल्प डेस्क बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन