hajipur news. महाकुंभ से नेपाल जा रही बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 11 यात्री जख्मी

Updated at : 23 Feb 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. महाकुंभ से नेपाल जा रही बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 11 यात्री जख्मी

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु पाया संख्या 23 के पास हुई घटना, सूचना पर गंगाब्रिज थाना एवं डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन

हाजीपुर. गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु पाया संख्या 23 के समीप महाकुंभ से नेपाल लौट रही यात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गयी. इस घटना में बस पर सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल नेपाल के विराटनगर का रहने वाले बताये गये हैं. घटना की सूचना पर गंगाब्रिज थाना एवं डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, आंशिक रूप से घायलों का स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया गया. पुलिस ने बस जब्त कर ली है. पुलिस सभी यात्रियों को घर भेजने की तैयारी में जुटी है. जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु के पाया संख्या 23 के समीप एक बस ने अपने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से ठोकर मार दी. ठोकर लगने से बस सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे. ठोकर लगने के बाद ट्रक का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. बस एवं ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गयी. पटना के बाद हाजीपुर आने वाली लेन पूरी तरह जाम हो गयी. लोगों ने घटना की सूचना गंगाब्रिज थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये तथा आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

बस पर नेपाल व अररिया के लोग थे सवार

सड़क दुर्घटना में घायल बस सवार सभी यात्री नेपाल एवं अररिया के रहने वाले बताए गए है. सदर अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान अररिया जिले के चिकनीघात गांव निवासी गौरी देवी एवं उसके पति माधव राजभर, नेपाल के विराटनगर के रहने वाले हरी साह के पुत्र शिवनाथ साह,उदय चंद्र शर्मा की पत्नी सुंदर देवी, भगवान साह की पत्नी इंदरा देवी, शिवनाथ साह की पत्नी राधा देवी, नगीना साह की पत्नी सावित्री देवी, विजय चौधरी की पत्नी सीमा चौधरी, समेत अन्य लोग घायल बताये गए है. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांधी सेतु के पाया संख्या 23 के पास महाकुंभ से लौट रही यात्रियों से भरी बस ने ट्रक में ठोकर मार दिया था. घटना में बस पर सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी कुंभ स्नान के बाद काशी विश्वनाथ, अयोध्या आदि धार्मिक स्थलों का दर्शन कर वापस नेपाल के विराट नगर लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. बताया गया कि प्रथम दृष्टया बस के चालक को झपकी लगने के कारण घटना होना प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सभी घायलों को दूसरे बस की सहायता से घर भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन