ePaper

सिपाही भर्ती परीक्षा देने आ रहे बाइक युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Updated at : 07 Aug 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा देने आ रहे बाइक युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

संवाददाता, हाजीपुरमहुआ थाना क्षेत्र के महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग पर मधौल के अक्षयवट कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान 22 वर्षीय शशि कुमार के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, हाजीपुर महुआ थाना क्षेत्र के महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग पर मधौल के अक्षयवट कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान 22 वर्षीय शशि कुमार के रूप में की गयी है. वह मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के कनहारा हरदास गांव निवासी संतलाल महतो का बेटा था. परीक्षा देने जा रहा युवक जैसे ही अक्षयवट राय कॉलेज के पास पहुंचा, अचानक से ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना महुआ थाना को दी. सूचना मिलने पर पहुंच पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. युवक के पास मिले एडमिट कार्ड से उसकी पहचान हुई, जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन महुआ पहुंचे. वहां से उसे लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन