Bihar Crime News: हाजीपुर में वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 20 Aug 2024 9:41 PM
Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जिला के थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी है.
Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जिला के थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस घटना के बाद इलाकें में अफरा-तफरी मच गया है.
बाइक सवार ने हत्या को अंजाम दिया
हाजीपुर में मंगलवार की देर शाम बाइक पर सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. जिला के सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पश्चिमी में बाइक सवार अपराधियों ने वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान हाजीपुर के वार्ड संख्या-5 के पार्षद पंकज राय के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाकें में हड़कंप मच गया है.इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी है. मामले की छानबीन में पुलिस की टीम जुटी.
Also Read: मुजफ्फरपुर में टला बड़ा हादसा, पीएनजी गैस पाइप लाइन फटने से आधे घंटे तक होती रही लिकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










