वैशाली: ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिदुपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, दर्जनों गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल देते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

मोबाइल देते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

वैशाली पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बिदुपुर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है. गुम या चोरी हुए दर्जनों मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के बाद उनके असली मालिकों को लौटा दिया गया है. इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है.

विज्ञापन

Vaishali News : वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बिदुपुर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए गुम या चोरी हुए दर्जनों मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई. कई लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आम जनता का विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया.

तकनीकी जांच से मिले गुम मोबाइल

बिदुपुर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक रचना तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतें मिलने के बाद तकनीकी टीम की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई. लगातार जांच, सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दर्जनों मोबाइल फोन बरामद किए गए.

सत्यापन के बाद मालिकों को लौटाए गए मोबाइल

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन का सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों की पहचान सुनिश्चित की. इसके बाद वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए गए.

मोबाइल पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और बिदुपुर थाना पुलिस के प्रयासों की सराहना की. लोगों का कहना था कि इस तरह की कार्रवाई से पुलिस के प्रति आम नागरिकों का भरोसा और मजबूत होता है.


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन