29 से 31 अक्टूबर तक नौ मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक, इस वजह से लिया गया फैसला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Oct 2024 7:43 PM
Hajipur: धनतेरस और दीपावली के अवसर पर होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारी की गयी है. यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए 29 से 31 अक्टूबर तक नौ मार्गों पर चारपहिया, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों के परिचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है.
Hajipur: धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. लोगों की भीड़ से शहर गुलजार हो उठा है. रविवार के दिन भी शहर में खासी चहल-पहल रही. कार्तिक माह के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. इस बार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत मंगलवार की सुबह 10.31 बजे से हो रही है. इसलिए धनतेरस मंगलवार को ही मनाया जायेगा. धनतेरस का दीपावली में खास महत्व होता है. इस बार जिले में धनतेरस को खास बनाने के लिए दुकानदारों ने विशेष तैयारी की है.
दुकानें पूरी तरह सजकर तैयार
बर्तन दुकानों से लेकर स्वर्ण आभूषणों की दुकानें पूरी तरह सजकर तैयार हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों ने एक सप्ताह पहले से ही बुकिंग शुरू कर दी थी. स्वर्ण व्यवसायी भी इस बार लोगों को धनतेरस के अवसर पर उनकी पसंद के आभूषण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शहर के प्रमुख आभूषण दुकानों में आकर्षक व एक्सक्लूसिव रेंज के गहने ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराये गये हैं. कई दुकानों में निश्चित उपहार योजना के तहत खरीदारी पर इनाम भी दिये जा रहे हैं. वहीं, गहनों की खरीद पर विशेष छूट भी मिल रही है. धनतेरस में खरीदारी के लिए बर्तनों की दुकानों पर भी खास इंतजाम किये गये हैं. बर्तन दुकानों में भरपूर मात्रा में बर्तनों के नये- नये रेंज मंगाये गये हैं. स्टेलनेस स्टील तथा पीतल की बर्तनों की डिमांड को देखते हुए विशेष इंतजाम किये गये हैं. क्रॉकरी के आइटम्स भी बाजारों में छाये हुए हैं. धनतेरस के दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख प्रतिष्ठानों में अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गयी है.

अन्य मार्गों पर भी लग सकता है प्रतिबंध
धनतेरस और दीपावली के अवसर पर होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारी की गयी है. भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 29 से 31 अक्टूबर तक 12 बजे दिन से 10 बजे रात के बीच शहर के नौ मार्गों पर चारपहिया, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों के परिचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ व यातायात डीएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को इसका पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. बताया गया है कि आवश्यकतानुसार शहर के अन्य मार्गों पर भी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किया जायेगा.
इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन
शहर के अनवरपुर चौक से यादव चौक जाने वाले रोड, डाकबंगला चौक से यादव चौक जाने वाले रोड, यादव चौक से राजेंद्र चौक जाने वाले रोड, राजेंद्र चौक से गुदरी बाजार एवं गांधी चौक जाने वाले रोड, सुभाष चौक से राजेंद्र चौक तथा रामबालक चौक से यादव चौक जाने वाले रोड, थाना चौक से गुदरी बाजार तथा मस्जिद चौक से थाना चौक रोड और गांधी चौक से राजेंद्र चौक जाने वाले रोड में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. यातायात थानाध्यक्ष को शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. वहीं, नगर कार्यपालक पदाधिकारी को उक्त सभी स्थलों पर ड्रॉप गेट बनवाने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: 30 अक्टूबर तक बिहार में बारिश की संभावना, जानें IMD ने वेदर अपडेट में क्या बताया
BPSC Teacher: दिवाली से पहले शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 शिक्षकों को नौकरी से हटाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










