hajipur news. शहर में शुुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन रामाशीष चौक पर चला अभियान, अतिक्रमणकारियों से वसूला गया जुर्माना, लगातार 15 दिनों तक चलेगा अभियान, शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का उद्देश्य

विज्ञापन

हाजीपुर. शहर में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार से शुरू कर दिया गया है. अभियान की शुरुआत पहले दिन रामाशीष चौक से किया गया. जहां सड़क पर अतिक्रमण कर ठेला- खोमचे व झोपड़ी आदि को जेसीबी की मदद से हटाया गया. नगर परिषद ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में सिटी मैनेजर अभय कुमार निराला, हाजीपुर सदर सीओ, बिदुपुर की सीओ व दंडाधिकारी समेत अतिरिक्त पुलिस बल शामिल था अभियान के दौरान रामाशीष चौक पर सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया. फुटपाथी दूकानदार से जुर्माना भी वसूला गया. अतिक्रमण शुरु होते ही रमाशीष चौक पर फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान रामाशीष चौक स्थित पुराना सदर थाना की जगह से रामाशीष चौक गोलंबर तक चलाया गया. अभियान के बाद सड़क चौड़ी और साफ दिखने लगी. अभियान के संंबंध में नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभय कुमार निराला ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करना है. जिसकी शुरुआत सोमवार से की गई है.अब ये अभियान लगातार चलेगा. अतिक्रमण कर सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से करीब 12 हजार का जुर्माना वसूला गया है और सड़क किनारे रखे गए लावारिस सामानों को जब्त कर लिया गया है. जैसे खराब ठेला, क्षतिग्रस्त झोपडी को जेसीबी के द्वारा ट्रैक्टर पर लोड सड़क से हटाया गया है. इस अभियान में जिला के कई पदाधिकारी भी शामिल थे. अभियान के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया था, जिससे अतिक्रमण हटाने कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े. मालूम हो कि शहर में अतिक्रमण के कारण सड़कें सिमट गई है, इससे लगातार जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. नव पदस्थापित डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर ये अभियान चलाया जा रहा है. बताया जाता है कि रामाशीष चौक से शुरु हुआ यह अभियान शहर के बीचों बीच भी चलेगा. शहर के एक दिशा से शुरु होकर अभियान को शहर के दूसरे सिरे तक पहुंचाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन