hajipur news. वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

हाजीपुर. भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. आरोपित के पास से पुलिस ने एक कट्टा, एक गोली और बाइक भी बरामद किया है. इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने पूछे जाने पर बताया कि थाना क्षेत्र में बांथू के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार तेजी से आता दिखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह पुलिस बल को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा और एक गोली बरामद किया है. पुलिस ने आरोपित की बाइक भी जब्त कर ली है. आरोपित की पहचान अमोद पासवान के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक मामले में ये फरार चल रहा था. इस पर पूर्व में कई कांड दर्ज थे. न्यायालय के आदेश पर इसके घर की कुर्की भी की गई थी. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. संभावना है कि पूछताछ के बाद कई और कांड के खुलासे हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन