hajipur news. नववर्ष पर वैशाली घूमने पहुंचे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

Published by : RAHUL RAY Updated At : 02 Jan 2026 7:14 PM

विज्ञापन

मृतक की पहचान सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी 45 वर्षीय लाल बहादुर राम के रूप में की गयी

विज्ञापन

वैशाली. वैशाली थाना क्षेत्र के अभिषेक पुष्करनी रोड में एक निजी होटल के समीप नववर्ष के मौके पर वैशाली घूमने आये एक युवक को मामूली विवाद में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी 45 वर्षीय लाल बहादुर राम के रूप में की गयी. इसकी सूचना लोगों ने पुलिस एवं परिजनों को दी गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार होने लगी.

बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ नववर्ष पर वैशाली घूमने आया था. इसी दौरान एक बाइक से हल्की ठोकर लगने के दौरान मामूली नोकझोंक हुई, जो कुछ देर बाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी. झड़प इतनी जोरदार हो गयी कि आरोपित ने उसे रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ घूमने आये दोस्त उसे आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली ले गये, जहां से बेहतर इलाज के सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गयाा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. एक जनवरी को हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं, मृतक के गांव और परिवार में कोहराम मच गया.

पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने जाम की सड़क

इस संबंध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने लालगंज–मानिकपुर मुख्य मार्ग पर अभिषेक पुष्करनी जाने वाले मुख्य द्वार के समीप शव रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. जाम के कारण सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सूचना मिलते ही डीएसपी सदर टू गोपाल मंडल, लालगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद, वैशाली थानाध्यक्ष राजकुमार समेत लालगंज, भगवानपुर और वैशाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात कही, तब जाकर जाम समाप्त कराया गया.बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी उक्त पंचायत के विकास मित्र है. मृतक के गांव में फ्लावर मिल के संचालक थे. मृतक के पास दो बेटे एवं दो बेटी है. मृतक के पिता रामलाल राम का पहले ही निधन हो चुका है. नए साल के दिन हुई इस निर्मम हत्या से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

जिस होटल के समीप मारपीट की घटना हुई है, उस होटल के तीन कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

गोपाल मंडल, एसडीपीओ, सदर 2, लालगंजB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAHUL RAY

लेखक के बारे में

By RAHUL RAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन