राघोपुर में देसी शराब की 15 भट्ठियों को किया ध्वस्त
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 5:03 AM
राघोपुर : राघोपुर थाना क्षेत्र के मिरमपुर दियारा में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गंगा नदी के किनारे चल रही देसी शराब की 15 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने पांच हजार लीटर कच्चा जावा व शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया. पुलिस को चकमा देने के लिए धंधेबाज दियारा […]
राघोपुर : राघोपुर थाना क्षेत्र के मिरमपुर दियारा में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गंगा नदी के किनारे चल रही देसी शराब की 15 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने पांच हजार लीटर कच्चा जावा व शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया. पुलिस को चकमा देने के लिए धंधेबाज दियारा इलाके में गंगा नदी किनारे व बड़ी-बड़ी झाड़ियों के पीछे देसी शराब की भट्ठियां चला रहे थे. धंधेबाजों ने कच्चा जावा व तैयार शराब को रेत में गड्ढा खोद कर छिपाये गये ड्रम में पैक कर रखा था. लगभग पांच घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने के साथ-साथ रेत में गड्ढा खोद कर छिपाये गये कच्चा जावा व शराब से भरी ड्रम को नष्ट किया.
इस संबंध में राघोपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह लगभग छह बजे से 11 बजे तक शराब धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया गया. मिरमपुर दियारा में गंगा नदी के किनारे चल रही देसी शराब की 15 भट्ठियों एवं शराब बनाने वाले उपकरण आदि को नष्ट किया गया. हालांकि इस अभियान के दौरान पुलिस शराब धंधेबाजों को पकड़ने में एक बार फिर असफल रही. पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज वहां से भाग निकले थे.
सोमवार चलाये गये इस अभियान में राघोपुर थानाध्यक्ष के अलावा एसआई राजेश कुमार सिंह, आशुतोष कुमार शुक्ला, अमित कुमार सिंह, चंदन प्रियदर्शी, पुलिस बल एवं चौकीदार शामिल थे. मालूम हो कि राघोपुर के दियारा इलाका अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण शराब धंधेबाजों के सेफ जोन बना हुआ है. समय-समय पर पुलिस यहां छापेमारी कर दर्जनों देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करती है. लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से ये भट्ठियां चालू हो जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










