ePaper

बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये 11500 यात्री

Updated at : 28 May 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये 11500 यात्री

पूर्व मध्य रेल में बिना टिकट व उचित प्राधिकार के यात्रा करने वालों के विरुद्ध मंगलवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में चलाये गये इस टिकट जांच अभियान के दौरान 11 हजार पांच सौ बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया.

विज्ञापन

पूर्व मध्य रेल में बिना टिकट व उचित प्राधिकार के यात्रा करने वालों के विरुद्ध मंगलवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में चलाये गये इस टिकट जांच अभियान के दौरान 11 हजार पांच सौ बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे जुर्माने के रूप में 85 लाख रुपये वसूले किये गये. पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट व अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार को दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद समेत सभी पांचों मंडलों में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस जांच अभियान में पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, आरा, बक्सर, मोकामा, सासाराम, धनबाद, गोमो, कोडरमा, डालटनगंज, खगडि़या, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, रक्सौल, बेतिया, सहरसा, दिलदारनगर, हजारीबाग रोड आदि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टीटीई एवं भारी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया गया था. इस अभियान के दौरान सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों जैसे 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, 18019 झारग्राम-धनबाद एक्सप्रेस, 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस, 12382 नयी दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, 12802 मगध एक्सप्रेस, 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जांच की गयी. गाड़ी संख्या 12554 नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ा गया.

इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच की गयी एवं बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. यह विशेष टिकट जांच अभियान पूरे दिन चलाया गया. इस जांच अभियान में 11 हजार 500 बेटिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में 85 लाख रुपये वसूले गये. मालूम हो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धर9पकड़ के लिए निरंतर टिकट जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन