hajipur news. बंद घर का दरवाजा तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये नकद व पांच लाख के आभूषण की चोरी

Updated at : 24 Feb 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. बंद घर का दरवाजा तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये नकद व पांच लाख के आभूषण की चोरी

मामले में पीड़ित अधिवक्ता रजनी कुमारी ने नगर थाना की पुलिस को आठ नामजद और कुछ अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक स्थित मुफ्ती मोहल्ला में एक अधिवक्ता के बंद घर का दरवाजा तोड़कर करीब 1.45 लाख रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये के सोने एवं चांदी के आभूषण की चोरी कर ली गयी. इस मामले में पीड़ित अधिवक्ता रजनी कुमारी ने नगर थाना की पुलिस को आठ नामजद और कुछ अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस को दिये गये आवेदन नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला निवासी स्व राम स्वार्थ महतो की पुत्री रजनी कुमारी ने आरोप लगाया है कि वह बीते शनिवार को अपना घर बंद कर इंटरव्यू देने पटना गयी थी. इसी दौरान, रविवार की देर रात घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर घर में प्रवेश कर गये. इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखा करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 1.45 लाख रुपये नकद और टाइटल सूट से संबंधित कागजात की चोरी कर ली. बताया गया कि चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गये. अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपित हत्या के इरादे से हथियार लेकर घर आये थे, लेकिन घर पर किसी के नहीं रहने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नखास चौक स्थित मुफ्ती मोहल्ला में एक घर में चोरी की सूचना मिली थी. पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन