ePaper

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Updated at : 10 Aug 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

मांझा. थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के समीप मांझा बरौली पथ पर बाइक सवार युवकों ने महिला को धक्का मार दिया. धक्का लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

मांझा. थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के समीप मांझा बरौली पथ पर बाइक सवार युवकों ने महिला को धक्का मार दिया. धक्का लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के विजय चौबे की 30 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के लधी गांव के पप्पू पांडेय के साथ हुई थी. शादी के कुछ महिनों बाद पति ने उसे छोड़ दिया. इसके बाद वह मायके में ही रहने लगी. शुक्रवार की शाम वह गांव की दुकान से सामान खरीद कर लौट रही थी. इसी बीच बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी और इलाज की दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद स्वजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन