गोपालगंज: कटेया की अनुराधा ने नीट यूजी-2026 में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Author Arvind choubey|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

अनुराधा कुमारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटेया की मेधावी छात्रा अनुराधा कुमारी ने नीट यूजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानिए उनकी संघर्ष भरी सफलता की कहानी।

विज्ञापन

NEET UG Result 2026 : कटेया बाजार निवासी अनुराधा कुमारी ने नीट यूजी-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

अनुराधा कुमारी, नंदकिशोर प्रसाद उर्फ मुन्ना भंडारी की पुत्री हैं. उनके पिता शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में भोजन बनाने का कार्य करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद अनुराधा ने मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की. वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर चुकी हैं.

परिवार में जश्न, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी

नीट में सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. बड़े पापा ब्रीजा प्रसाद, चाचा अवध किशोर प्रसाद और बिच्छू मद्धेशिया ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. वहीं भाई विशाल मद्धेशिया और विकास मद्धेशिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से अनुराधा को शुभकामनाएं दीं.

ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

परिजनों ने बताया कि अनुराधा ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करती रहीं. उनकी सफलता पर स्थानीय लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और एक सफल चिकित्सक बनने की शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन