थावे में किसानों की समस्याओं पर जदयू की बैठक, समय पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया

Updated:
विज्ञापन

उर्वरक उपलब्ध कराने और फसल सुरक्षा पर चर्चा करते हुए| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थावे प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं और कृषि प्रतिनिधियों ने एक बैठक की, जिसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें खाद की समय पर उपलब्धता और नीलगायों से फसलों को बचाने के उपायों पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Gopalganj News : थावे प्रखंड के किसान भवन में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं एवं कृषि से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष बुलेट सिंह और आत्मा अध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की. बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और फसलों को नीलगायों से बचाने के उपायों पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

खाद की समय पर उपलब्धता पर दिया गया जोर

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खेती के मौसम में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है. खाद की कमी से खेती प्रभावित होती है, इसलिए संबंधित विभाग को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

बैठक में नीलगायों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. किसानों ने कहा कि नीलगायों के कारण उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए प्रभावी उपाय करने और संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

कृषि से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा

बैठक में कृषि और किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभुनाथ मांझी, कृषि सहायक पंकज, आत्मा सदस्य अंशु सिंह, राजा मिश्रा, राणा सिंह, अमन शर्मा, श्वेत कुमार गुप्ता, राजेश साह, दुखन पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे..


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन