दहेज मांग को लेकर विवाहिता पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Author Manish Raj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

पीड़िता महिला के बयान दर्ज करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है. ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है. दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद में एक विवाहिता पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान छपिया गांव निवासी सलोनी अंसारी के रूप में हुई है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

शादी के बाद से दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

परिजनों के अनुसार, सलोनी अंसारी की शादी वर्ष 2023 में थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी करीमुल्लाह अंसारी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज में पैसे की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी.

दूसरी शादी की बात पर बढ़ा विवाद, चाकू से किया हमला

परिजनों का आरोप है कि पति करीमुल्लाह अंसारी की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को विवाद और बढ़ गया. इसी दौरान पति की बड़ी भाभी जमीला खातून ने सलोनी अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद महिला के भाई ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है. जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन