गोपालगंज में बोलेरो से 246 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

थाने में गिरफ्तार शराब तस्कर की तस्वीर
गोपालगंज के कुचायकोट में वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 246 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने पश्चिम चंपारण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया.
गोपालगंज: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 246 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो को भी जब्त कर लिया.
वाहन जांच के दौरान पकड़ी गयी शराब
जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा दुर्गा स्थान रोड पर पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली.
तलाशी के दौरान बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पश्चिम चंपारण का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया पोखरिया निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.
शराब और बोलेरो वाहन जब्त
पुलिस ने बरामद 246 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो को भी कब्जे में लिया गया है. मामले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











