गोपालगंज के बैकुंठपुर में निक्षय मित्र बने जनप्रतिनिधि, टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 104. बैकुंठपुर परिसर में टीबी मुक्त विशेष कार्यक्रम आयोजित की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

बैकुंठपुर परिसर में टीबी मुक्त विशेष कार्यक्रम आयोजित की तस्वीर

गोपालगंज के बैकुंठपुर सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने निक्षय मित्र बनकर मरीजों को गोद लिया और पोषण किट वितरित की.

विज्ञापन

Gopalganj News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैकुंठपुर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी से पीड़ित मरीजों को गोद लिया और उनके बेहतर पोषण के लिए निजी स्तर से फूड पैकेट वितरित किये.

टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार देने पर जोर

अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग करना और समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. कार्यक्रम के दौरान मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित किया गया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह की अपील पर दिघवा दुबौली दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील सिंह, सरपंच संजय कुमार शुक्ला और दिघवा दुबौली उत्तर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिवजी साह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने टीबी मरीजों को गोद लेने की जिम्मेदारी स्वीकार की.

नियमित दवा लेने की अपील

जनप्रतिनिधियों ने मरीजों से निर्धारित समय तक नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की अपील की. स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि टीबी का समय पर पता चलने और नियमित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं.

टीबी के लक्षण और बचाव की दी जानकारी

कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील की.

इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, हेल्थ मैनेजर कामरान अहसन, संजय कुमार श्रीवास्तव, हर्षवर्धन कुमार, राजन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन