गोपालगंज में दंपति पर जानलेवा हमला, रस्सी से बांधकर गला घोंटने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला में पारिवारिक विवाद के दौरान दंपति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. दोनों सदर अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज: थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव में आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट के दौरान एक दंपति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान विदेशी टोला निवासी कृष्णा कुमार और उनकी पत्नी वंदना देवी के रूप में हुई है. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

विवाद के बाद दंपति पर हमला करने का आरोप

बताया जाता है कि विवाद कृष्णा कुमार और उनके बड़े भाई अमित कुमार के बीच हुआ था. आरोप है कि अमित कुमार, उनकी पत्नी सुमन देवी और बेटे अमन कुमार ने मिलकर कृष्णा कुमार और उनकी पत्नी वंदना देवी के साथ मारपीट की. इसी दौरान दोनों को रस्सी से बांधकर गला घोंटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है.

आसपास के लोगों ने बचायी जान

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर दंपति को बचाया. इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद थावे थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन