सिधवलिया के रामगढ़ के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
सिधवलिया के रामगढ़ के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल

गोपालगंज. जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, सिधवलिया थाना क्षेत्र के दुबोलिया गांव निवासी वीरेंद्र राम जो सिधवलिया वार्ड नंबर 11 के वार्ड पार्षद हैं, किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे युवक अमित कुमार की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गये और आनन-फानन में दोनों को अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन